Edited By swetha,Updated: 12 Jan, 2019 08:50 AM
ताजपुर रोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने 2 बच्चों की मां को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले में थाना डिवीजन नं.7 की पुलिस ने उसके पति के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तालाश शुरू...
लुधियाना(ऋषि):ताजपुर रोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने 2 बच्चों की मां को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले में थाना डिवीजन नं.7 की पुलिस ने उसके पति के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान बिंदू (36) के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पति रघुनाथ ने बताया कि वह मजूदरी का काम करता है। शुक्रवार सुबह लगभग 7.30 बजे उसकी पत्नी घर के पास स्थित दुकान पर दूध लेने गई थी। इस दौरान वाइक सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। वहीं वाइक सवार मौके पर फरार हो गया।