बेरोजगारी से तंग आकर वेटर ने लगाया फंदा, मौत

Edited By swetha,Updated: 16 Sep, 2019 04:18 PM

suicide case

बेरोजगारी के तंग आकर एक वेटर ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

लुधियाना(ऋषि): बेरोजगारी के तंग आकर एक वेटर ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंधी जानकारी देते चौकी ईंचार्ज एस.आई. बलकार सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान अमरनाथ (35) के रूप में हुई है। 

पुलिस को दिए बयान में पत्नी कुलदीप ने बताया कि वह मूल रूप से यू.पी. के रहने वाले हैं और फौजी मुहल्ला में वेहड़े में किराए के कमरे पर रह रहे हैं। उसकी शादी लगभग 12 वर्ष पहले हुई थी। लगभग 10 दिनों से काम न मिलने के कारण पति काफी परेशान रह रहे थे। शनिवार रात लगभग 10 बजे खाना खाने के बाद अपनी सहेली के साथ सोने के लिए छत पर चली गई। रविवार सुबह 6 बजे जब कमरे में आई तो पति का शव पंखे से झूल रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चौकी आत्म पार्क की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!