चोरी का मोटरसाइकिल बेचने जा रहे 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Kalash,Updated: 03 Nov, 2024 01:42 PM

stolen motorcycle theft accused

थाना लाडोवाल के अधीन आती हंबड़ा पुलिस चौकी की पुलिस ने बीती रात चोरी का मोटरसाइकिल बेचने जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लुधियाना (अनिल): थाना लाडोवाल के अधीन आती हंबड़ा पुलिस चौकी की पुलिस ने बीती रात चोरी का मोटरसाइकिल बेचने जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले के बारे में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी की सत्कार फैक्ट्री के नजदीक खाली प्लाट में दो व्यक्ति चोरी का मोटरसाइकिल बेचने के लिए खड़े हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर छापेमारी करते हुए दो युवकों को काबू किया। उनसे एक बिना नंबर का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह निवासी महा सिंह नगर जालंधर और जगजीत माही निवासी गांव कतपालो फिल्लौर के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!