Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Mar, 2018 02:27 PM
एस.टी.एफ. की लुधियाना टीम ने बीते दिन एक नशा तस्कर को 4 करोड़ रुपए की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंधी आज टीम के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि हैरोइन सहित पकड़े गए आरोपी अवतार सिंह डबलू का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था जिस संबंधी...
लुधियाना (अनिल): एस.टी.एफ. की लुधियाना टीम ने बीते दिन एक नशा तस्कर को 4 करोड़ रुपए की हैरोइन सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंधी आज टीम के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि हैरोइन सहित पकड़े गए आरोपी अवतार सिंह डबलू का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था जिस संबंधी नशा तस्कर से पुलिस रिमांड के दौरान कई सुराग हाथ लगे हैं।
वह किन-किन लोगों को नशे की सप्लाई करता था तथा कहां से लाता था, के संबंध में पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आने वाले दिनों में उक्त तस्कर द्वारा दी गई जानकारी से बड़े खुलासे करेगी। उन्होंने बताया कि आज उक्त आरोपी का रिमांड खत्म होने के बाद उसे जेल भेजा गया।