Edited By Vaneet,Updated: 05 Apr, 2019 10:23 PM
लोक इंसाफ पार्टी (एलआईपी) ने शुक्रवार को लुधियाना लोकसभा सीट से सिमरजीत सिंह बैंस को अपना उम्मीदवार बनाया। एलआईपी पंजाब लोकतांत्रिक गठबंधन...
लुधियाना: लोक इंसाफ पार्टी (एलआईपी) ने शुक्रवार को लुधियाना लोकसभा सीट से सिमरजीत सिंह बैंस को अपना उम्मीदवार बनाया। एलआईपी पंजाब लोकतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है। गठबंधन में सुखपाल सिंह खैहरा के नेतृत्व वाली पंजाबी एकता पार्टी और बसपा भी शामिल है। यह घोषणा एलआईपी के विधायक बलविंदर सिंह बैंस ने यहां एक सभा में की।
48 वर्षीय सिमरजीत सिंह बैंस लुधियाना में आतम नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह 2014 के लोकसभा चुनाव लुधियाना से लड़ चुके हैं जिसमें उन्हें हार मिली थी। कांग्रेस घोषणा कर चुकी है कि इसके निवर्तमान सांसद रवनीत सिंह बिट्टू इस सीट से उम्मीदवार होंगे जबकि शिअद और आम आदमी पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव 19 मई को होंगे।