Edited By Vatika,Updated: 22 Apr, 2018 11:08 AM
ऋषि नगर में घर के बाहर पौधों को पानी दे रही वृद्धा को पता पूछने के बहाने स्विफ्ट कार में आए 4 नौसरबाजों ने अपना शिकार बना लिया और हाथ में पहनी 3 तोले की 2 सोने की चूडिय़ां काटकर ले गए। पता चलते ही घटनास्थल पर पहुंची थाना पी.ए.यू. की पुलिस जांच में...
लुधियाना (ऋषि): ऋषि नगर में घर के बाहर पौधों को पानी दे रही वृद्धा को पता पूछने के बहाने स्विफ्ट कार में आए 4 नौसरबाजों ने अपना शिकार बना लिया और हाथ में पहनी 3 तोले की 2 सोने की चूडिय़ां काटकर ले गए। पता चलते ही घटनास्थल पर पहुंची थाना पी.ए.यू. की पुलिस जांच में जुट गई।
थाना प्रभारी इंस्पैक्टर बृज मोहन के अनुसार पुलिस को दिए बयान में आशा रानी (60) ने बताया कि उसका पति नीरज पाल सिंह इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट में नौकरी करता है। शनिवार सुबह लगभग 9.30 बजे वह किसी काम के चलते घर से चला गया। इसके बाद वह बाहर क्यारी में पौधों को पानी लगाने लगी। लगभग 10.30 बजे उनके घर के पास आए एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार रुकी। जिसमें से 3 महिलाएं और 1 व्यक्ति उतरकार बाहर आया। एक महिला ने उसे पता पूछने के बहाने बातों में लगा लिया और कहा कि यहीं पास में उसकी ननंद रहती है जो आस्ट्रेलिया से आई है।
बाहर से आने के कारण वह उसका घर भूल गए हैं। इससे पहले कि वृद्धा कुछ समय पाती, महिला ने उसके चेहरे पर पानी डाल दिया और वह बेसुध हो गई। जब उसे होश आया तो उसके हाथों में सोने की चूडिय़ां नहीं थी और नौसरबाज फरार हो चुके थे।चिल्लाने पर आसपास घरों में मौजूद लोग बाहर आए। इसी दौरान घर के अंदर से बेटी सानिया और बेटा दमनप्रीत सिंह भी भागकर बाहर आए और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। गाड़ी पर लगा नंबर हो सकता है मुक्तसर का पुलिस के अनुसार पीड़िता गाड़ी पर लगे कुछ नंबर ही पढ़ पाई है। यह नंबर मुक्तसर का हो सकता है। इसके अलावा पुलिस आसपास घरों में लगे कैमरों और स्मार्ट सिटी के कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।