Edited By swetha,Updated: 21 Oct, 2018 10:58 AM
स्थानीय हीरा बावा कोल्ड स्टोर के मालिक के घर से 5 अज्ञात लुटेरों ने करीब 9 बजे रात को घर में घुस कर 10 लाख की नकदी, 60 तोले सोना और 2 एक्टिवा लूट कर फरार हो गए।
जगराओं(मालवा): स्थानीय हीरा बावा कोल्ड स्टोर के मालिक के घर से 5 अज्ञात लुटेरों ने करीब 9 बजे रात को घर में घुस कर 10 लाख की नकदी, 60 तोले सोना और 2 एक्टिवा लूट कर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सिटी एस.एच.ओ. रणधीर सिंह, चौकी इंचार्ज हरमेश कुमार ने बताया कि नछत्तर सिंह पुत्र लछमण सिंह निवासी हीरा बावा जगराओं ने अपने बयान में लिखाया कि करीब 9 बजे रात को हम 2 पुरुष, 3 महिलाएं और 4 बच्चे घर में थे तो अचानक 5 अज्ञात लुटेरों ने घर के अंदर दाखिल होकर बच्चों के हाथों को टेपों से बांध दिया। लुटेरों ने मुंह ढंके हुए थे। एस.एच.ओ. रणधीर सिंह ने बताया कि 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जल्दी ही कथित आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।