Edited By Vatika,Updated: 16 May, 2018 03:24 PM
बस्ती जोधेवाल के कैलाश नगर में दिन-दिहाड़े एक्टिवा सवार बदमाश एक महिला का पर्स छीन कर फरार हो गया। पर्स में 25 ग्राम सोने की चेन, 7,000 की नकदी व अन्य कीमती सामान था।
लुधियाना(महेश): बस्ती जोधेवाल के कैलाश नगर में दिन-दिहाड़े एक्टिवा सवार बदमाश एक महिला का पर्स छीन कर फरार हो गया। पर्स में 25 ग्राम सोने की चेन, 7,000 की नकदी व अन्य कीमती सामान था। घटना के वक्त महिला रजनी वर्मा अपने 2 बेटों के साथ रिक्शा पर घर लौट रही थी। मामले की शिकायत इलाका पुलिस के पास की गई है, परंतु सी.सी.टी.वी. की फुटेज होने के बावजूद पुलिस अभी तक बदमाश को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
घटना आज दोपहर करीब 3.30 बजे की है कि गगनदीप कालोनी की रहने वाली रजनी अपने दोनों बेटों लवली व तरूण के साथ ऊना से लौटी थी और घर जाने के लिए उन्होंने रिक्शा किया था। जब वह कैलाश नगर रोड पर पहुंचे तो सफेद रंग की एक्टिवा पर टोपी पहने एक बदमाश आया और झपटा मारकर रजनी का पर्स छीन कर फरार हो गया।
उधर, घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर बीरबल पुलिस पार्टी सहित पहुंचे। जब घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. की फुटेज चैक की तो उसमें बदमाश की तस्वीर आ गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।