सड़क पर खड़ी ट्राली के पीछे टकराया मोटरसाइकिल, 2 की मौके पर हुई मौत

Edited By Mohit,Updated: 18 Oct, 2019 10:20 PM

road accident trolley motorcycle

थाना लाड़ोवाल के अधीन आते गांव बाडेवाल डोगरा के नजदीक हैबोवाल जी.टी.रोड पर आज रात..........

लुधियाना (अनिल): थाना लाड़ोवाल के अधीन आते गांव बाडेवाल डोगरा के नजदीक हैबोवाल जी.टी.रोड पर आज रात करीब सवा 8 बजे सड़क पर खड़ी ट्राली के पीछे मोटरसाइकिल टकराने के कारण दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई। 

PunjabKesari

मौके पर पहुंचे थाना लाड़ोवाल के प्रभारी बलविन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मोटरसाइकिल सवार दोनो व्यक्ति लाड़ोवाल की तरफ से बाड़ेवाल डोगरा की तरफ जा रहे थे कि सड़क के पर खड़ी ट्राली जो बीती रात हादसा गस्त हो गई थी। उसके पीछे मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति टकरा गए। हादसा इतना भयानक था के दोनों व्यक्तियों के सिर के परखचे उड़ गए दोनो की मौके पर ही मौत हो गई।

PunjabKesari

थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर शव सिविल अस्पताल शव ग्रह में रखवा दिए गए हैं और ट्राली को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!