घर में अकेली नाबालिगा को डरा-धमका कर किया दुष्कर्म

Edited By Vatika,Updated: 24 Feb, 2020 08:42 AM

rape with minor girl

माता-पिता के गांव जाने के बाद घर में अकेली नाबालिगा को देखकर पड़ौस के युवक ने फायदा उठाया। जबरन घर में घुस गया व डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

लुधियाना (राज): माता-पिता के गांव जाने के बाद घर में अकेली नाबालिगा को देखकर पड़ौस के युवक ने फायदा उठाया। जबरन घर में घुस गया व डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार डालेगा।

2 दिन पीड़िता चुप रही, मगर माता-पिता के आने के बाद उसने मां को सारी घटना बताई। इसके बाद मां ने पुलिस को शिकायत दी। थाना सराभा नगर की पुलिस ने पीड़िता की मां के बयानों पर पड़ौस में रहने वाले युवक शंभू के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसका पति लेबर का काम करता है व वह खुद घरों में सफाई करती है। उनके चार ब‘चे है, जिसमें से 2 लड़कियां व 2 लड़के हैं। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं व यहां न्यू सुंदर नगर के इलाके में वेहड़े में किराए के कमरे में रहते है। 

महिला का कहना है कि उन्होंने कुछ दिनों पहले गांव जाना था, इसलिए वह एक बेटे व बेटी को कमरे में अपनी बहन के सहारे छोड़ गए थे, जबकि बाकी दोनों बच्चे उसके साथ थे। वह 2 दिन पहले वापस आई थी। तब उसकी नाबालिग बेटी काफी गुमसुम थी। जब उसने कारण पूछा तो बेटी ने बताया कि पड़ौस के वेहड़े में रहने वाला शंभू उसके कमरे में जबरन घुस गया व उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने विरोध जताया तो उसे डराया धमकाया था।उधर, एस.एच.ओ. मधुबाला का कहना है कि पीड़िता की मां ने जब उन्हें शिकायत दी तो तुरंत कार्रवाई कर आरोपी शंभू पर एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!