गर्भवती होने पर खुला नाबालिगा से दुष्कर्म का मामला, केस दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 18 Sep, 2018 01:20 PM

rape case

सलेम टाबरी पुलिस ने 17 वर्षीय एक नाबालिगा की माता की शिकायत पर मैट्रो के निकट अमृत कालोनी के सन्नी नामक एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसमें अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।

लुधियाना (महेश): सलेम टाबरी पुलिस ने 17 वर्षीय एक नाबालिगा की माता की शिकायत पर मैट्रो के निकट अमृत कालोनी के सन्नी नामक एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसमें अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। 

शिकायतकत्र्ता ने बताया कि उसकी 6 बेटियां व एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी 17 साल की है। उनके काम पर जाने के बाद वह घर पर ही रहती थी। उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह उसे डाक्टर के पास ले गई जहां उसे बेटी के गर्भवती होने का पता चला। तब बेटी ने बताया कि करीब 2 महीने पहले सन्नी ने उसकी इ‘छा के विरुद्ध उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे और किसी को बताने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायतकत्र्ता ने कहा कि इस सबके चलते उनकी समाज में बहुत बदनामी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!