Edited By Vatika,Updated: 16 May, 2018 12:43 PM
थाना माडल टाऊन के इलाके दुगरी रोड पर सोमवार सुबह लगभग 6 बजे बाइक पर जा रहे रेलवे कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को उपचार के लिए डी.एम.सी. अस्तपाल पहुंचाया गया।
लुधियाना(ऋषि): थाना माडल टाऊन के इलाके दुगरी रोड पर सोमवार सुबह लगभग 6 बजे बाइक पर जा रहे रेलवे कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को उपचार के लिए डी.एम.सी. अस्तपाल पहुंचाया गया।
जहां देर दार उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर विनोद कुमार के अनुसार मृतक की पहचान सतीश कुमार (55) निवासी दुगरी के रूप में हुई है। वह सुबह रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह दुगरी रोड पर रिलायंस फ्रैश के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया और अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।