Edited By swetha,Updated: 21 Jul, 2019 01:31 PM
स्पैशल टास्क फोर्स की लुधियाना ने एक कपड़ा व्यापारी को 1 करोड़ 15 लाख की हैरोइन सहित गिरफ्तार गया है। इस संबंधी एस.टी.एफ. के लुधियाना फिरोजपुर रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक नशा तस्कर हैरोइन की खेप लेकर...
लुधियाना(अनिल): स्पैशल टास्क फोर्स की लुधियाना ने एक कपड़ा व्यापारी को 1 करोड़ 15 लाख की हैरोइन सहित गिरफ्तार गया है। इस संबंधी एस.टी.एफ. के लुधियाना फिरोजपुर रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक नशा तस्कर हैरोइन की खेप लेकर गांव हुसैनपुरा में अपने ग्राहकों को बेच रहा है।
इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त गांव में विनोद ट्रेडर्स फैक्टरी के सामने खाली प्लाट में खड़ी स्विफ्ट कार की शक के आधार पर तलाशी दौरान 230 ग्राम हैरोइन बरामद की जिसकी बाजार में कीमत 1 करोड़ 15 लाख रुपए आंकी जा रही है। आरोपी की पहचान कुलविन्द्र सिंह बब्बू वासी गांव बनी सिरसा दुरियाना के रूप में की गई। आरोपी के खिलाफ एस.टी.एफ. के मोहाली पुलिस थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी दिल्ली से नाइजीरियन से सस्ते रेट में खरीद कर उक्त खेप लाया था। आरोपी ने बी.ए.-2 तक पढ़ाई की है। उसकी अपनी कपड़े की दुकान है।