Edited By swetha,Updated: 16 Jun, 2019 11:38 AM
एस.एस.पी. वीरेन्द्र सिंह बराड़ के निर्देश पर एंटी नारकोटिक सैल जगराओं के इंचार्ज नवनीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने...
जगराओं(भंडारी): एस.एस.पी. वीरेन्द्र सिंह बराड़ के निर्देश पर एंटी नारकोटिक सैल जगराओं के इंचार्ज नवनीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने सिधवां बेट क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति रमेश सिंह पुत्र सोना सिंह तथा एक महिला हरप्रीत कौर पत्नी सुखविंद्र सिंह जो बाइक पर सवार थे को चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। इंस्पैक्टर नवनीत सिंह ने बताया कि चैकिंग के दौरान इनसे 82 ग्राम हैरोइन बरामद की है। दोनों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन थाना सिधवां बेट में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी रमेश सिंह कई अन्य एन.डी.पी.एस. एक्ट के केसों में नामजद है।