वर्तमान गच्छाधिपति नित्यानन्द सूरीश्वर महाराज के स्वागती रंग में रंगा लुधियाना

Edited By swetha,Updated: 22 Jul, 2018 11:47 AM

nitya anand sureshvar maharaj

‘पंजाब केसरी’ विजय वल्लभ सूरि समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यानन्द सूरीश्वर जी महाराज, समुदाय वडील आचार्य श्रीमद् विजय वसंत सूरीश्वर जी महाराज, भोले बाबा आचार्य श्रीमद् जयानन्द सूरीश्वर जी महाराज आदि श्रमण वृंद एवं महासाध्वी...

लुधियाना (भूपेश): ‘पंजाब केसरी’ विजय वल्लभ सूरि समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यानन्द सूरीश्वर जी महाराज, समुदाय वडील आचार्य श्रीमद् विजय वसंत सूरीश्वर जी महाराज, भोले बाबा आचार्य श्रीमद् जयानन्द सूरीश्वर जी महाराज आदि श्रमण वृंद एवं महासाध्वी जसवंत श्री महाराज की सुशिष्या श्री प्रगुणा श्री जी महाराज आदि ठाणे-4 का विश्व प्रख्यात औद्योगिक नगरी तथा उत्तर भारत के शिरोमणि श्री जैन संघ लुधियाना में 22 वर्षों के पश्चात ऐतिहासिक भव्यातिभव्य चातुर्मासिक प्रवेश श्री आत्मानंद जैन चातुर्मास महासमिति के चेयरमैन बाबू जवाहर लाल ओसवाल के नेतृत्व में बड़े हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। 

इसमें भारत के कोने-कोने से आए हजारों श्रद्धालु इस यादगार लम्हे के साक्षी बने। घंटाघर चौक में महाप्रवेशोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल मंच लगाया गया। इसमें वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यानन्द सूरीश्वर महाराज, आचार्य श्रीमद् विजय वसंत सूरीश्वर महाराज, भोले बाबा आचार्य श्रीमद् जयानन्द सूरीश्वर महाराज, उपप्रवत्र्तक पीयूष मुनि महाराज आदि साधु वृंद एवं महासाध्वी जसवंत श्री महाराज की सुशिष्या श्री प्रगुणा श्री जी महाराज आदि साध्वी वृंद उपस्थित हुए। 

PunjabKesari

गुरुदेवों के महानगर पहुंचने पर हजारों आबाल, युवा, वृद्ध, नर-नारियों ने पलकें बिछाकर पंजाब के रहबर का स्वागत किया। वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यानन्द सूरीश्वर महाराज ने कहा कि गुरु इन्द्र के सपनों को पूर्ण करने के लिए मैं पंजाब वापस आया हूं। इस चातुर्मास में मेरा उद्देश्य सभी जगह मंगल सौहार्द, प्रेम, समन्वय फैलाने के लिए मैं आया हूं। 

पैदल नंगे पांव 1200 कि.मी. का विहार करके लुधियाना पधारे
वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यानन्द सूरीश्वर जी महाराज एवं अन्य साधु वृंद गुजरात से पैदल नंगे पांव 1200 किलोमीटर का विहार करके लुधियाना पधारे हैं। उल्लेखनीय है कि गुरुदेव दक्षिणी भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत, पश्चिमी भारत, उत्तरी भारत में पैदल भ्रमण कर पिछले 51 वर्षों से जैन धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। गुरुदेव के 51 चातुर्मासों में 17 राजस्थान, 10 पंजाब व हरियाणा, 8 महाराष्ट्र, 5 गुजरात, 4 दिल्ली, 2 तमिलनाडु, 1 कर्नाटक, 1 मध्यप्रेदश, 1 उत्तर प्रदेश, 1 पश्चिम बंगाल, 1 जम्मू शामिल हैं।

माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिया आशीर्वाद
भारत के माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में 2018 में गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यानन्द सूरीश्वर जी महाराज के दर्शन किए तथा उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा  कि गुरुदेव आपकी मुस्कुराहट देखकर मेरे सभी दु:ख दूर हो गए हैं। 

PunjabKesari

ये विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद 
कैबिनेट मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक सुरेन्द्र डाबर, मेयर बलकार संधू, सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुन्दर मल्होत्रा, पार्षद नरेन्द्र शर्मा काला, जिला अकाली दल प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लों, उद्योगपति एवं नाहर ग्रुप के कमल ओसवाल, श्रीमती अभिलाष ओसवाल, श्रीमती मनीषा ओसवाल, दिनेश ओसवाल, रितु ओसवाल, रिषभ ओसवाल, रंजना ओसवाल, मोंटी कार्लो से रूचिका जैन, संदीप जैन, श्रीमती मोनिका जैन, ड्यूक ग्रुप के कोमल जैन, सी.एच.ई. ग्रुप के विनोद जैन, पदम चौधरी चेन्नई, हस्त ज्योतिष विशेषज्ञ शांति कुमार जैन समाना, सायर चंद चेन्नई, मनमोहन सिंह जैन चेन्नई, राज कुमार एन.के. दिल्ली, राज कुमार ओसवाल फरीदाबाद, नरेन्द्र जैन कास्को के अलावा शाहदरा, दिल्ली, समाना, अंबाला, सुनाम, जालंधर, आगरा, मेरठ, जंडियाला, जीरा, रायकोट आदि संघों के प्रमुख तथा पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रवीण बांसल, भगवान सिंह गुरमेल, हीरा सिंह गाबडिय़ा, रविन्द्रपाल सिंह खालसा शामिल हुए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!