पंजाब के लोगों को अगले वर्ष से मिलेगी पाइप लाइन नैचुरल गैस

Edited By Vatika,Updated: 20 Nov, 2018 03:26 PM

natural gas

थिंक गैस के फाऊंडर एवं सी.ई.ओ. हरदीप सिंह राय ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि पंजाब के लोगों को अगले वर्ष से पाइप लाइन से नैचुरल गैस मिलने लगेगी। यह गैस करीब 18 करोड़ उपभोक्ताओं को मौजूदा गैस सिलैंडर की तुलना में सस्ती मिलेगी।...

लुधियाना(सलूजा): थिंक गैस के फाऊंडर एवं सी.ई.ओ. हरदीप सिंह राय ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि पंजाब के लोगों को अगले वर्ष से पाइप लाइन से नैचुरल गैस मिलने लगेगी। यह गैस करीब 18 करोड़ उपभोक्ताओं को मौजूदा गैस सिलैंडर की तुलना में सस्ती मिलेगी। उन्होंने बताया कि थिंक गैस कम्पनी देश के 3 राज्यों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नैटवर्क स्थापित करने जा रही है।

थिंक गैस पंजाब, म.प्र. व बिहार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नैटवर्क स्थापित करेगी। उन्होंने बताया कि कम्पनी ने इस साल अप्रैल में हुई सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन यानी सी.जी.डी. की 9वीं बोली के तहत 4 बोलियां जीती हैं, जिसके तहत कम्पनी को पंजाब, म.प्र. व बिहार के 9 जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नैटवर्क बनाने व चलाने के अधिकार मिले हैं। थिंक गैस के सीनियर एडवाइजर राजेश वेदव्यास ने कहा कि कम्पनी विश्व स्तरीय गैस डिस्ट्रीब्यूशन नैटवर्क के जरिए पर्यावरण के अनुकूल ईंधन उपभोक्ताओं तक पहुंचाकर अपना योगदान सुनिश्चित करेगी।

इन शहरों को मिलेगी नैचुरल गैस सेवा
-पंजाब में लुधियाना, बरनाला, मोगा, जालंधर, कपूरथला व एस.बी.एस. नगर, जो 12,000 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल कवर करते हैं। 
-म.प्र. में भोपाल व राजगढ़, जो 9,000 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल कवर करते हैं
-बिहार में बेगुसराय, जो 2,000 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल कवर करते हैं। 

पी.एन.जी. (पाइप नैचुरल गैस) के फायदे
पी.एन.जी. प्रदूषण रहित, किफायती व सुरक्षित ईंधन है, जिसका इस्तेमाल खाना पकाने, पानी गर्म करने, कमर्शियल यूनिट व कई ओद्यौगिक प्रक्रियाओं में किया जा सकता है। इसके गैस के निर्बाध आपूर्ति, दिन हो या रात हर समय उपलब्ध, सुरक्षा, आग दुर्घटनाओं का जोखिम कम, इस्तेमाल में आसानी, रिसाव, मिलावट, चोरी की कम सम्भावना, 24/8 कस्टमर सर्विस सपोर्ट, पैट्रोल-डीजल की तुलना में पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल, सी.एन.जी. से सल्फर ऑक्साइड का उत्सर्जन कम, डीजल-पैट्रोल की तुलना में अधिक किफायती, पैट्रोल-डीजल से सस्ती आदि फायदे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!