जलाजन में गांव के नम्बरदार का हुआ कत्ल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Jan, 2018 03:25 PM

murder

खन्ना सदर के गांव जलाजन में 7 जनवरी को पंचायती चुनावों में हार-जीत की रंजिश को लेकर जतिंद्र सिंह के परिवार पर गोलियां बरसाने वाले गांव के ही दलजीत सिंह जीता ने शुक्रवार को दिन-दिहाड़े फिर फायरिंग की। जीता ने 32 बोर रिवाल्वर से गांव के नम्बरदार...

बीजा/ईसड़ू(बिपन/बैनीपाल): खन्ना सदर के गांव जलाजन में 7 जनवरी को पंचायती चुनावों में हार-जीत की रंजिश को लेकर जतिंद्र सिंह के परिवार पर गोलियां बरसाने वाले गांव के ही दलजीत सिंह जीता ने शुक्रवार को दिन-दिहाड़े फिर फायरिंग की। जीता ने 32 बोर रिवाल्वर से गांव के नम्बरदार गुरचरण सिंह का कत्ल किया।

पुलिस ने कातिल को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। 5 दिन पहले जिस व्यक्ति पर पुलिस ने इरादा कत्ल का केस दर्ज किया था, पुलिस उसे पकडऩे में नाकाम रही थी लेकिन उक्त आरोपी ने गांव में जाकर फायरिंग कर नम्बरदार गुरचरण सिंह का मर्डर कर दिया। उसके बाद उसने जतिंद्र सिंह के घर पहुंचकर मौजूद उसकी बेटी नरिंद्र कौर पर फायरिंग की। गनीमत रही कि वह बच गई। मृतक की पत्नी जसवीर कौर ने बताया कि जतिंद्र सिंह और उनका परिवार अकाली दल से संबंधित है। पंचायती चुनावों को लेकर यह रंजिश चली आ रही थी।

इस रंजिश में जीता ने 7 जनवरी को जतिंद्र के परिवार पर गोलियां चलाई थीं। पत्नी के अनुसार कुछ समय पहले उसके पति गुरचरण सिंह और दलजीत सिंह जीता ने इकट्टे कबूतर रखे थे। कबूतरों को लेकर भी दोनों में विवाद था। इस कारण शुक्रवार को जीता ने उसके पति को मार दिया। घटना के चश्मदीद ने बताया कि दलजीत हवा में रिवॉल्वर लहराता हुआ गांव में आया। उसने बस स्टैंड के पास खेतों से चारा लेकर आ रहे नम्बरदार को गोली मार दी और फिर जङ्क्षतदर सिंह के घर चला गया। पुलिस ने कातिल को मौके से गिरफ्तार करजांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!