ससुरालियों को मिठाई में नशा देकर भाई ने किया बहन का अपहरण!

Edited By Vatika,Updated: 15 Jun, 2019 08:49 AM

missing

हैबोवाल के हकीकत नगर इलाके में एक नवविवाहिता का उसके ससुराल से अपहरण का आरोप नवविवाहिता के भाई पर लगा है, जोकि उसके प्रेम विवाह से खफा था।

लुधियाना (महेश): हैबोवाल के हकीकत नगर इलाके में एक नवविवाहिता का उसके ससुराल से अपहरण का आरोप नवविवाहिता के भाई पर लगा है, जोकि उसके प्रेम विवाह से खफा था। आरोप है कि उसने बड़े ही सुनियोजित ढंग से बहन के सुसरालियों को मिठाई में नशा देकर बेहोश कर दिया और उक्त वारदात को अंजाम दिया। 
इलाका पुलिस ने अपहृत युवती के पति जॉय की तहरीर पर उसके साले अजय बाजीगर व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी हरियाणा के जिला के सिरसा के गांव नेजाढेला कर रहने वाला है। अभी तक इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

जॉय के सिरसा निवासी सुभाष कुमार की बेटी सुनीता रानी के साथ प्रेम संबंध थे। वह बिजली का काम करता है और अपने परिवार सहित उक्त इलाके में किराए के मकान में रहता है। सुनीता ने अपने परिवार वालों के फैसले के खिलाफ जाकर 27 मार्च 2019 को जॉय के साथ लुधियाना में कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके चलते कोर्ट ने भी उन्हें पुलिस प्रौटेक्शन देने के आदेश दिए थे। जॉय ने बताया कि बुधवार को उसका साला अजय बाजीगर उसके घर पर मिठाई का डिब्बा लेकर आया। वे उसकी चाल समझ नहीं पाए। उसने अपनी बहन सहित सभी का मुंह मीठा करवाया। मिठाई खाने के बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया। अगली सुबह करीब 8.30 बजे उसे होश आया। उसका जीजा, बहनें, भाई और माता बेहोश पड़े थे लेकिन उसकी पत्नी का कहीं कुछ पता नहीं था। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। तब उसे इलाके के कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने प्रात: करीब 5 बजे 3 अज्ञात लोगों को काले कपड़े में लिपटी हुई मानव देह को गाड़ी में रखकर ले जाते हुए देखा था। इस पर उसने पुलिस को सूचित किया। 

2 साल पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
जॉय ने बताया कि करीब 2 साल पहले सुनीता से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों का धर्म एक ही होने के कारण कोई जात-पात की दीवार भी नहीं थी। दोनों ने अपने परिवार वालों को अपने फैसले के बारे बताया। सुनीता के परिजन उसका घर-बार देखने के लिए लुधियाना आए। पहले तो वे शादी के लिए हां करते रहे लेकिन बाद में मुकर गए। उन्होंने सुनीता की दूसरी जगह पर शादी करने के लिए लड़का देखना शुरू कर दिया। इस पर सुनीता ने अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर उससे कोर्ट मैरिज कर ली। मैरिज के बाद दोनों बहुत खुश थे और आगे की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए प्लैङ्क्षनग कर रहे थे लेकिन इस घटना से सबकुछ उथल-पुथल कर दिया। 

पुलिस ने केस दर्ज किया लेकिन नहीं कर रही कार्रवाई
पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जॉय ने कहा कि वह थाने के कई चक्कर लगा चुका है। हर बार पुलिस झूठा आश्वासन देकर वापस भेज देती है। 2 दिन बीत चुके हैं लेकिन उसने अभी तक कुछ खाया नहीं है। नशे के कारण अभी भी चक्कर आ रहे हैं। उधर, ससुराल वाले  ब्लैकमेल कर रहे हैं व बार-बार केस वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। वे कह रहे हैं कि जब तक वह पुलिस केस वापस नहीं लेगा तब तक सुनीता को नहीं भेजेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!