बालक से कुकर्म, अव्यस्क आरोपी गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 19 Aug, 2018 10:37 AM

misdeed with minor boy

9 साल के एक बालक के साथ कुकर्म करने वाले 2 अव्यस्क आरोपियों को हैबोवाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी 12-12 साल के है, जिनके खिलाफ पीड़ित बालक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। घटना चंदन नगर इलाके की है।

लुधियाना (महेश): 9 साल के एक बालक के साथ कुकर्म करने वाले 2 अव्यस्क आरोपियों को हैबोवाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी 12-12 साल के है, जिनके खिलाफ पीड़ित बालक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। घटना चंदन नगर इलाके की है। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि गत बुधवार को दोपहर करीब 3.30 बजे एक अरोपी खेलने के बहाने उसके बेटे को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। जाते वक्त उसका बेटा अपना साइकिल भी ले गया। जब बेटा काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो वह उसे ढंूढता हुआ एक निर्माणाधीन इमारत के पास पहुंचा, जिसके बाहर उसका साइकिल खड़ा था। जब वह भीतर गया तो उसके होश उड़ गए। एक आरोपी उसके बेटे के साथ कुकर्म कर रहा था, जबकि दूसरा आरोपी पास में खड़ा था। उसे देखकर एक आरोपी मौके से भाग गया। तब उसके बेटे ने बताया कि आरोपी अक्सर उसे अपने घर ले जाकर गंदी फिल्में दिखाकर उसके साथ कुकर्म किया करते थे और धमकाया करते थे। थाना प्रभारी सब इंस्पैक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!