पारा 40 पार, फीलिंग झुलसा देने वाली

Edited By Vatika,Updated: 15 Jun, 2018 08:29 PM

ludhiana tempreature

लुधियाना में अधिकतम तापमान का पारा 40 व न्यूनतम 32.6 डिग्री सैल्सियस रहा। लेकिन फीलिंग झुलसा कर रख देने की वजह से लुधियानवी बेहाल रहे। पिछले 2 दिनों से हालात यह बने हुए है कि सांस लेना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय तो लोग घरों से बाहर नहीं निकल...

लुधियाना (सलूजा): लुधियाना में अधिकतम तापमान का पारा 40 व न्यूनतम 32.6 डिग्री सैल्सियस रहा। लेकिन फीलिंग झुलसा कर रख देने की वजह से लुधियानवी बेहाल रहे। पिछले 2 दिनों से हालात यह बने हुए है कि सांस लेना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय तो लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे।

लू का प्रकोप इतना है कि कुछ ही मिनट में शरीर व आंखें तपने लगती हैं। अब तो ए.सी., कूलर व पंखे भी बेअसर हो चुके हैं। धूल भरी आंधी से आसमान पर चारों और धूल ही धूल जमने से आसमान में मिट्टी का गुब्बार बन गया है। एकदम से गर्मी बढऩे से बिजली की मांग भी बढ़ गई। जिससे पावरकॉम के सब स्टेशन व ट्रांसफार्मर ट्रिप करने लगे है। जिससे बिजली गुल होनी लगी है और लोगों को बिजली व पानी न मिलने की समस्या का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। 

वर्ष         तारीख    अधिकतम       न्यूनतम तापमान 
2013      14 जून      34.8          24.4 डिग्री सैल्सियस
2014      14 जून      40.4          26.0 डिग्री सैल्सियस
2015      14 जून      35.0          25.4 डिग्री सैल्सियस
2016      14 जून      40.2.         29.2 डिग्री सैल्सियस
2017      14 जून      41.2          25.2 डिग्री सैल्सियस
2018      14 जून      40.0          32.6 डिग्री सैल्सियस

आने वाले 3 दिनों में हो सकती है हल्की बारिश
पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी मौसम विभाग की प्रभारी डा. प्रभजोत कौर ने यह राहत देने वाली खबर दी है कि आने वाले 3 दिनों के दौरान लुधियाना समेत पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!