स्मॉग का प्रकोप जारी, नहीं खिल रही धूप

Edited By Vatika,Updated: 31 Oct, 2019 11:43 AM

ludhiana smog

पराली व पटाखों के धुएं से पैदा हुई स्मॉग की समस्या का प्रकोप आज भी जारी रहा, जिस कारण धूप नहीं खिल पाई।

लुधियाना(सलूजा): पराली व पटाखों के धुएं से पैदा हुई स्मॉग की समस्या का प्रकोप आज भी जारी रहा, जिस कारण धूप नहीं खिल पाई। आसमान पर धुएं व धूल की एक लेयर बने रहने से दिन व रात का अंतर कम होकर रह गया है। सूर्य देवता किस समय प्रकट होते हैं और किस समय आलोप हो जाते हैं, किसी को कुछ पता नहीं चल पा रहा। शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्मॉग के हालात एक जैसे बने हुए हैं।

हैरानी की बात है कि किसान पराली को जलाने से नहीं रुक रहे जबकि हर वर्ग के लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है। बहुत से लोग आंखों की जलन, खांसी व एलर्जी के रोग से पीड़ित होने लगे हैं। अब तो लोग उस दिन का इंतजार करने लगे हैं जब एक बारिश के जोरदार छराटे से आसमान पर जमी धूल बह कर नीचे गिर जाए और खिलखिलाती धूप निकल आए ताकि सर्दी के मौसम में धूप का आनंद लिया जा सके । 

तापमान का पारा
अधिकतम तापमान    0.3 डिग्री सैल्सियस बढ़ौतरी             के  साथ 30 डिग्री सैल्सियस
न्यूनतम तापमान    4.8 डिग्री सैल्सियस बढ़ौतरी             के साथ 18.4 डिग्री सैल्सियस
हवा में नमी की मात्रा         92 फीसदी
शाम को नमी की मात्रा        42 फीसदी

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के मौसम माहिरों के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान लुधियाना व आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज खुश्क रहने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!