Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Apr, 2018 03:46 PM
बचपन से ही मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की वीडियो देखकर मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का ख्वाब देखा और उसी ख्वाब को हकीकत में बदलने की तैयारी शुरू कर दी। यह कहना है 12 अप्रैल को दिल्ली में एफ.बी.बी. कलर्स फेमिना मिस इंडिया पंजाब-2018 बनीं...
लुधियानाः बचपन से ही मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की वीडियो देखकर मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का ख्वाब देखा और उसी ख्वाब को हकीकत में बदलने की तैयारी शुरू कर दी। यह कहना है 12 अप्रैल को दिल्ली में एफ.बी.बी. कलर्स फेमिना मिस इंडिया पंजाब-2018 बनीं लुधियाना की अना कलेर का।
अना लुधियाना के प्रख्यात प्लेवे स्कूल पंपकिन की संचालिका बल्ली कलेर की बेटी हैं। उन्होंने यह खिताब जीतकर केवल लुधियाना ही नहीं बल्कि देश का भी नाम रोशन किया है। अब वह मिस इंडिया वल्र्ड की तैयारी में जुट गई हैं और इसके लिए 23 जून को फिनाले में हिस्सा लेंगी।
अना का मानना है कि प्यार से विश्व को बदला जा सकता है और वह प्यार के जरिए ही सभी का दिल जीतना पसंद करती हैं। उनका कहना है कि मां बल्ली कलेर ने उन्हें जीने का रास्ता दिखाया है। वह हर उपलब्धि का श्रेय मां को ही देती हैं। कलेर का मानना है कि अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सदा प्रयासरत रहना चाहिए और अपनी जड़ों के साथ जुड़कर ही विश्व में मुकाम हासिल किया जा सकता है। अना ने बताया कि मेरा सपना मिस इंडिया वल्र्ड का खिताब जीतकर भारत खासकर पंजाब का नाम रोशन करना है।