Edited By Vatika,Updated: 10 Oct, 2018 01:22 PM
ताजपुर रोड सैंट्रल जेल परिसर से पुलिस गार्द कर्मचारी का अंगूठा चबाकर एक हवालाती हथकड़ी सहित फरार हो गया। जगराओं के थाना में हवालाती चरणजीत उर्फ सोनी पर चोरी का मामला दर्ज था।
लुधियाना(स्याल): ताजपुर रोड सैंट्रल जेल परिसर से पुलिस गार्द कर्मचारी का अंगूठा चबाकर एक हवालाती हथकड़ी सहित फरार हो गया। जगराओं के थाना में हवालाती चरणजीत उर्फ सोनी पर चोरी का मामला दर्ज था।
उक्त आरोपी को आज अदालत में पेशी के बाद जब न्यायिक हिरासत के लिए 4.30 बजे के लगभग कांस्टेबल मंगल सिंह सैंट्रल जेल परिसर में दाखिल हुआ। हवालाती चरणजीत सिंह उर्फ सोनी ने कर्मचारी को शौच का बहाना लगाया। लेकिन मना करने पर वह हाथापाई पर उतार आया और कर्मचारी के दाएं हाथ का अंगूठा चबा कर उसे धक्का देकर हथकड़ी सहित जेल परिसर से फरार हो गया। शोर मचाने पर भी किसी ने उक्त फरार हवालाती को पकडऩे का प्रयास नहीं किया।
बताया जाता है कि इसके साथ 3 कर्मचारी 3 अन्य बंदियों को न्यायिक हिरासत के लिए छोडऩे आए थे। इसकी सूचना मिलने पर जगराओं की डी.एस.पी. प्रभजोत कौर व डिवीजन नं. 7 के थाना प्रभारी अवतार सिंह रात्रि 7.30 बजे जेल परिसर में पहुंचे और मौके का जायजा लिया। इसके साथ कांस्टेबल मंगल सिंह से भी पूछताछ की। डी.एस.पी. प्रभजोत कौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर डिवीजन नं. 7 के थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने फरार हवालाती के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।