Edited By Mohit,Updated: 23 Jun, 2019 10:32 PM
नाभा जेल में बरगाड़ी कांड के आरोपी महिंदरपाल बिट्टू (49) की हत्या के बाद जहां पंजाब भर में हाई अलर्ट किया गया है। वहीं लुधियाना की सड़कों पर भी पुलिस मौजूद रही।
लुधियाना (ऋषि): नाभा जेल में बरगाड़ी कांड के आरोपी महिंदरपाल बिट्टू (49) की हत्या के बाद जहां पंजाब भर में हाई अलर्ट किया गया है। वहीं लुधियाना की सड़कों पर भी पुलिस मौजूद रही।
रविवार सुबह से ही शहर के प्रत्येक प्रमुख चौंक पर पुलिस को देखा जा सकता था,प्रत्येक एस.एच.ओ. अपने इलाके में लगाए गए नाको पर खुद चक्कर लगा रहा था,जबकि जी.ओ. की तरफ से भी उन पर नज़र रखी जा रही थी। शहर में आने वाली प्रत्येक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी चैकिंग की जा रही थी।