बैंस भाइयों के पिता स्व. मोहन सिंह को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Edited By Vatika,Updated: 03 Sep, 2018 10:56 AM

lok insaaf party

लोक इंसाफ पार्टी के नेता जत्थेदार बलविन्द्र सिंह बैंस और सिमरजीत सिंह बैंस के पिता स्व. मोहन  सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को गिल रोड स्थित दाना मंडी के नजदीक श्मशानघाट में किया गया। इस दौरान जत्थेदार बलविन्द्र सिंह बैंस, सिमरजीत सिंह बैंस, परमजीत...

लुधियाना(कंवलजीत): लोक इंसाफ पार्टी के नेता जत्थेदार बलविन्द्र सिंह बैंस और सिमरजीत सिंह बैंस के पिता स्व. मोहन  सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को गिल रोड स्थित दाना मंडी के नजदीक श्मशानघाट में किया गया। इस दौरान जत्थेदार बलविन्द्र सिंह बैंस, सिमरजीत सिंह बैंस, परमजीत सिंह बैंस और करमजीत सिंह बैंस समेत स्व. मोहन सिंह के पौत्रों ने चिता को अग्नि भेंट की।

इससे पहले विशाल यात्रा के रूप में स्व. मोहन सिंह की मृतक देह को बैंस भाइयों के घर कोट मंगल सिंह नगर से श्मशानघाट में लाया गया। इस दौरान विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने बैंस भाइयों के घर पहुंच कर उनके साथ दुख सांझा किया। श्मशानघाट में स्व. मोहन सिंह को अग्नि देते समय पंजाब विधान सभा में विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा, आम आदमी पार्टी के नेता हरविन्द्र सिंह फूलका, पंजाब विधान सभा के पूर्व स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल, विधायक शरनजीत सिंह ढिल्लों, शारोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के प्रधान प्रितपाल सिंह, पूर्व मंत्री सतपाल गोसाईं, एम.पी. रवनीत सिंह बिट्टू, मंत्री भारत भूषण आशु, जिला प्रधान कांग्रेस गुरप्रीत सिंह गोगी, आत्म नगर के इंचार्ज कमलजीत सिंह, सतीश मल्होत्रा, विधायक सुरिन्द्र डाबर, विधायक राकेश पांडे, विधायक वैद्य कुलदीप सिंह, रणजीत सिंह, पार्षद जसविन्द्र सिंह ठुकराल, पार्षद अर्जुन सिंह चीमा, हरविन्द्र सिंह कलेर, कुलदीप सिंह बिट्टा, सुखबीर सिंह ढिल्लों, इंद्रजीत सिंह लोटे, सवरनदीप सिंह चाहल, सिकंदर सिंह पन्नू, सतपाल लोहारा आदि समेत अलग-अलग जत्थेबंदियों, समाज सेवी संस्थाओं, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के सदस्यों ने बैंस परिवार के साथ दुख सांझा किया।इस दौरान श्मशानघाट में पहुंचे समूह नेताओं का विधायक जत्थेदार बलविन्द्र सिंह बैंस और विधायक व लोग इंसाफ पार्टी के नेता सिमरजीत सिंह बैंस ने विशेष तौर पर धन्यवाद किया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!