खन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किया गैंगस्टर,किए कई खुलासे

Edited By Sonia Goswami,Updated: 07 Apr, 2018 10:07 AM

khanna police arrests gangster

खन्ना पुलिस को उस समय भारी सफलता हासिल हुई, जब गांव घुढानी कलां में पुलिस द्वारा एक खतरनाक गैंगस्टर को काबू किया गया। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर की पहचान मनदीप सिंह उर्फ डिंकी पुत्र जरनैल सिंह गांव गिल्ल, लुधियाना के तौर पर हुई है।

खन्ना (विनायक): खन्ना पुलिस को उस समय भारी सफलता हासिल हुई, जब गांव घुढानी कलां में पुलिस द्वारा एक खतरनाक गैंगस्टर को काबू किया गया। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर की पहचान मनदीप सिंह उर्फ डिंकी पुत्र जरनैल सिंह गांव गिल्ल, लुधियाना के तौर पर हुई है। 

 

जानकारी मुताबिक पुलिस ने जब नाकेबन्दी दौरान गांव घुढानी नजदीक मनदीप की कार को रोका तो उस के पास से 240 कैप्सूल, एक पिस्तौल 32 बोर समेत, 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मनदीप की कार का नंबर भी जाली पाया गया। पुलिस की तरफ से छानबीन करने पर पता लगा कि मनदीप सिंह उच्च कोटी का नामी गैंगस्टर हैं, जो पंजाब के 3 जिलों को अलग -अलग वारदातों में वांछित है। मनदीप सिंह ने  पूछताछ दौरान कबूल किया कि उस के साथी मनीष कुमार, प्रिंस कमांडो, तरनप्रीत सिंह और मनदीप कुमार जेल में बंद हैं, जिन के साथ मिल कर वह वारदातों करता रहा है। 

 

इसके अलावा साल 2008 में गांव रूहली के मनदीप सिंह का उक्त गैंगस्टर ने चाकू मार कर कत्ल किया था। साल 2015 में वह अपने साथी परमिन्दर सिंह, राहुल और एक अन्य लड़के के साथ डाका मारने की तैयारी करते हुए थाना सदर लुधियाना की पुलिस की तरफ से पकड़ा गया था। साल 2017 में गांव आलमगीर में नशा छुड़ाओ केंद्र में मार देने की नीयत से व्यक्ति के साथ उसने झगड़ा किया था। इसके अलावा भी उक्त गैंगस्टर ने कई बड़े खुलासे किए हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!