अवैध कालोनियों पर कार्रवाई, 4 जगहों पर चला पीला पंजा

Edited By Vatika,Updated: 14 Nov, 2018 11:27 AM

illegal property

नगर निगम ने अवैध रूप से चेंज ऑफ लैंड यूज करने के आरोप में कार्रवाई करते हुए डी.एम.सी. अस्पताल के कलैक्शन सैंटर पर मंगलवार को ताला जड़ दिया। इस मामले में नगर निगम द्वारा एक शिकायत के आधार पर डी.एम.सी. अस्पताल को दो महीने पहले ही नोटिस जारी कर दिया...

लुधियाना(हितेश) : नगर निगम ने अवैध रूप से चेंज ऑफ लैंड यूज करने के आरोप में कार्रवाई करते हुए डी.एम.सी. अस्पताल के कलैक्शन सैंटर पर मंगलवार को ताला जड़ दिया। इस मामले में नगर निगम द्वारा एक शिकायत के आधार पर डी.एम.सी. अस्पताल को दो महीने पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था।

इस शिकायत में टाऊन प्लाइनिंग स्कीम में रिहायशी प्रयोग के लिए मार्क किए प्लाटों को अवैध रूप से अस्पताल की बाऊंड्री में मिलाने का आरोप लगाया गया है। निगम द्वारा डी.एम.सी. अस्पताल को इस जगह पर चल रही पार्किंग व अन्य गतिविधियां बंद करने के लिए दो बार चेतावनी दी गई, लेकिन उसका कोई असर न होने पर जोन डी की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने टेगोर नगर स्थित कलैक्शन सैंटर में सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया।इस संबंधी निगम अफसरों ने कहा कि डी.एम.सी. अस्पताल द्वारा अवैध चेंज ऑफ लैंड यूज करके बिल्डिंग बायलाज का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसे लेकर जारी नोटिसों का जबाब नहीं दिया गया और लेबोटरी चलाने के लिए भी नगर निगम से कोई मंजूरी नहीं ली गई।

जोन सी में गिराए अवैध निर्माण
जोन सी में निगम टीम ने अवैध कालोनियों पर कार्रवाई जारी रखते हुए मंगलवार को 4 जगहों पर पीला पंजा चलाया गया। इनमें जसपाल बांगर, रेडु साहिब रोड पर बन रही कालोनियां शामिल हैं। उनमें हुए निर्माण को भी गिरा दिया गया। ए.टी.पी. हरविनद्र सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा जारी की गई पालिसी के मुताबिक मार्च के बाद बनी कालोनियों को रैगुलर नहीं किया जा सकता, लेकिन कई लोगों द्वारा अब नई कालोनियां बनाई जा रही हैं, जिनके लिए नगर निगम को फीस जमा करवाकर मंजूरी नहीं ली गई। यहां तक कि सड़कों की चौड़ाई के मामले में नियमों का उल्लंघन हो रहा है और पानी-सीवरेज का कनैक्शन भी अवैध रूप से जोडऩे की कोशिश की जा रही थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!