Edited By Vaneet,Updated: 16 Mar, 2019 10:23 PM
सलेम टाबरी पुलिस ने 24 वर्षीय विवाहित जीया वर्मा की मौत के मामले में उसके पति सुनील कुमार....
लुधियाना(महेश): सलेम टाबरी पुलिस ने 24 वर्षीय विवाहित जीया वर्मा की मौत के मामले में उसके पति सुनील कुमार, सास ननकी देवी व ससुर रमेश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ जीया के पिता किशोरी वर्मा की शिकायत पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा।
उधर जीया के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है। जिन्होंने उसका आज संस्कार भी कर दिया। जांच अधिकारी ए.एस.आई. प्रेम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत का कारण हैगिंग आया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि जीया ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। इसके अतिरिक्त उसके शरीर पर कोई भी चोट इत्यादि का निशान नहीं पाया गया है। जीया का विवाह करीब 3 साल पहले सुनील के साथ हुआ था। उसका कोई बच्चा नहीं था। उसने 3 दिन पहले अपने ससुराल घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत को गले लगाने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी सास-ससुर को ठहराया था।