5 वर्षीय बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

Edited By Vaneet,Updated: 28 Jan, 2019 09:26 PM

girl committed adultery

5 वर्षीय बच्ची से घर के आंगन में रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म कर डाला। रोते हुए बच्ची ने घर जाकर अपने मां को ....

लुधियाना(ऋषि): 5 वर्षीय बच्ची से घर के आंगन में रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म कर डाला। रोते हुए बच्ची ने घर जाकर अपने मां को सारी बात बताई। जिसके बाद मौके पर पहुंची थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने आरोपी को मौके पर से ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। वहीं मासूम का सिविल अस्पताल से मैडीकल करवाया गया है।

थाना प्रभारी इंस्पैक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सूरज (23) के रूप में हुई है, जो फोकल प्वाइंट में एक फैक्टरी में काम करता है। आरोपी की 1 वर्ष पहले शादी हुई थी और अगस्त महीने में पत्नी अपने मायके घर बिहार चली गई, जिसके बाद कमरे में अकेला रह रहा था। पुलिस के अनुसार दोपहर लगभग 1 बजे आरोपी तबीयत खराब होने पर घर वापिस आ गया, लगभग 4 बजे आंगन में खेलते समय बच्ची उसके कमरे में चली गई। जहां पर आरोपी बैठा टी.वी. देख रहा था और बच्ची भी वहीं पास में बैठ गई। तभी नीयत खराब होने पर मासूम से दुष्कर्म कर डाला। लहूलूहान अवस्था में बच्ची ने घर जाकर मां को बताया तो उन्होंने शोर मचाया और वेहड़े में रह रहे अन्य लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!