Edited By swetha,Updated: 20 May, 2018 05:29 PM
विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में सदर पुलिस ने एक महिला सहित 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लुधियाना (महेश): विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में सदर पुलिस ने एक महिला सहित 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह मामला गांव ठकरवाल के जीवन कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसमें उसका आरोप है कि एस.बी.एस. नगर बंगा के रहने वाले संदीप कुमार व एकता बेदी ने उसके भतीजे अभिषेक ढंड को अमेरिका भेजने के नाम पर 10 लाख रुपए ठग लिए। इसके बाद आरोपियों ने न तो अभिषेक को बाहर भेजा और न ही उनकी रकम लौटाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।