बिजनैस करने के नाम पर शहर  के उद्यमी सेे ठगे 65 लाख

Edited By swetha,Updated: 16 Jun, 2019 02:24 PM

fraud case

दोस्ती के नाम पर रिश्ता बना पीठ में छुरा घोंप कर लाखों की ठगी का एक मामला लुधियाना व जालंधर के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित का नाम गगन चोपड़ा है जबकि आरोपी अमित मल्होत्रा निवासी जालंधर व रोहित मल्होत्रा निवासी नूरवाला रोड के रहने वाले हैं।

लुधियाना(तरुण): दोस्ती के नाम पर रिश्ता बना पीठ में छुरा घोंप कर लाखों की ठगी का एक मामला लुधियाना व जालंधर के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित का नाम गगन चोपड़ा है जबकि आरोपी अमित मल्होत्रा निवासी जालंधर व रोहित मल्होत्रा निवासी नूरवाला रोड के रहने वाले हैं।लुधियाना के उद्यमी गगन चोपड़ा की रोहित मल्होत्रा के जरिए अमित मल्होत्रा से जान-पहचान हुई थी। अमित व रोहित दोनों मौसेरे भाई हैं। 

साजिश के तहत 2017 में आरोपी अमित व रोहित ने उसके साथ जान-पहचान बढ़ाई व योजनाबद्ध ढंग से पारिवारिक संबंध बढ़ाते हुए घुल-मिल गए व तीनों परिवारों के बीच खासा प्रेम बन चुका था। योजनाबद्ध ढंग से अमित ओर रोहित ने रैडीमेड गारमैंट्स व आर्टीफिशियल ज्वैलरी का काम करने के नाम पर नवम्बर 2018 में गगन चोपड़ा से करीब 1.10 करोड़ की नकदी ली, जबकि सिक्योरिटी के लिए 65 लाख रुपए के चैक गगन चोपड़ा को दिए। जांच पड़ताल व छानबीन के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों ने गगन चोपड़ा निवासी हरचरण नगर के बयान पर आरोपी अमित व रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। हालांकि इस केस में कई ओर लोग भी शामिल हैं जिनके नाम पर्चे में दर्ज होने की पूर्ण संभावना बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!