Edited By Updated: 23 Aug, 2016 12:22 PM
लुधियाना से दिल्ली की दूरी अब 1 सितंबर से सिर्फ 75 मिनट की रह जाएगी। जैट स्मार्ट एयर ने प्रैस वार्ता के माध्यम से लुधियाना-दिल्ली हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की।
लुधियाना(नीरज): लुधियाना से दिल्ली की दूरी अब 1 सितंबर से सिर्फ 75 मिनट की रह जाएगी। जैट स्मार्ट एयर ने प्रैस वार्ता के माध्यम से लुधियाना-दिल्ली हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की। कंपनी के सी.ई.ओ. इरफान ने बताया कि यह सेवा एक छोटे विमान के रूप में शुरू की जा रही है। यह विमान सप्ताह में 5 दिन व दिन में 2 बार दिल्ली से लुधियाना व लुधियाना से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।
मुख्य रूप से यह विमान सेवा एक एयरलाइंस कंपनी न होकर चार्टर्ड विमान की तरह काम करेगी। इसमें 8 सीटें उपलब्ध होंगी, जिसमें से 2 सीटें इकोनॉमी क्लास व 6 सीटें एग्जीक्यूटिव क्लास की होंगी। इकोनॉमी क्लास का किराया 5000 रुपए व एग्जीक्यूटिव क्लास का 10,000 रुपए होगा। इस सेवा की बुकिंग के लिए हवाई अड्डे के साथ-साथ ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा उपलब्ध होगी। इसी के साथ-साथ बिजनैस मैंबरशिप के एक विकल्प की भी घोषणा की गई, जिसमें 1 लाख रुपए प्रति माह भुगतान करके महीने में अनगिनत बार सफर किया जा सकता है। कंपनी द्वारा 23 अगस्त से ऑनलाइन www.jetsmart.in पर बुकिंग की सुविधा भी शुरू की जा रही है।