Edited By Vatika,Updated: 05 Dec, 2019 01:03 PM
थाना दाखा अधीन पड़ते गांव जांगपुर के आई.टी.बी.पी. के जवान दलजीत सिंह की छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आई.टी.बी.पी. के जवानों में हुए विवाद दौरान फायरिंग में मौत हो गई।
मुल्लांपुर दाखा(कालिया): थाना दाखा अधीन पड़ते गांव जांगपुर के आई.टी.बी.पी. के जवान दलजीत सिंह की छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आई.टी.बी.पी. के जवानों में हुए विवाद दौरान फायरिंग में मौत हो गई।
एस.पी. मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि की है कि छत्तीसगढ़ में आपसी विवाद में जवानों की पहली बार इतनी संख्या में मौत हुई है। मृतक दलजीत सिंह अपने पीछे पत्नी हरप्रीत कौर और बेटा-बेटी छोड़ गया है। मृतक का शव कल तक गांव पहुंचने की संभावना है। यह खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर छा गई है। परिवार के साथ विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, कैप्टन संदीप संधू, प्रधान तेलू राम बांसल, सरपंच अमरजीत सिंह जांगपुर के अलावा अलग-अलग राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक जत्थेबंदियों की तरफ से दुख सांझा किया गया।