Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Apr, 2018 10:31 AM
थाना लाडोवाल के अधीन आते हंबड़ा में बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हवाई फायर करके फैलाई दहशत के बाद चौकी प्रभारी मनजीत सिंह की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
लुधियाना(अनिल): थाना लाडोवाल के अधीन आते हंबड़ा में बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हवाई फायर करके फैलाई दहशत के बाद चौकी प्रभारी मनजीत सिंह की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
हंबड़ा चौकी के प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल रात्रि को हंबड़ा में खुशविन्द्र सिंह निवासी भगत सिंह कालोनी मोगा ने लोगों को धमकाने के लिए अपनी पिस्टल से 6 हवाई फायर किए, जिसके बाद उक्त व्यक्ति अपनी कार में सवार होकर वहां से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।