Edited By Vatika,Updated: 19 Feb, 2019 01:30 PM
सिविल अस्पताल में स्थित ओ.एस.टी. सैंटर में कर्मचारियों द्वार हीटर चलता छोड़ देने से आग लग गई। आग से फर्नीचर, दस्तावेज जलकर राख हो गए। सुबह इसका पता चलते ही अस्पताल में हलचल मच गई। पर देर शाम तक इस हादसे को अधिकारियों से छूपा कर रखा गया।
लुधियाना(सहगल): सिविल अस्पताल में स्थित ओ.एस.टी. सैंटर में कर्मचारियों द्वार हीटर चलता छोड़ देने से आग लग गई। आग से फर्नीचर, दस्तावेज जलकर राख हो गए। सुबह इसका पता चलते ही अस्पताल में हलचल मच गई। पर देर शाम तक इस हादसे को अधिकारियों से छूपा कर रखा गया।
ओ.एस.टी. सैंटर में लगी आग के बारे में अस्पताल में कई प्रकार की चर्चाएं दिनभर रही। पहले से विवादों में रहे इस ओ.एस.टी. सैंटर में कई बार चोरी भी हो चुकी है। जिसका आज तक पता नहीं चल सका। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार इस बार लगी आग में ओ.एस.टी.सैंटर में रखे रजिस्ट्रर भी जलकर राख हो गए। इन जले हुए रजिस्ट्ररों को मौके से हटा दिया गया।
सम्पर्क करने पर सैंटर के ईंचार्ज व अस्पताल की एस.एम.ओ. टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। वहीं उच्च अधिकारियों ने लापरवाही से लगी आग के बारे में जांच करवाने के संदेश दिए हैं।