Edited By Vatika,Updated: 13 Sep, 2018 02:09 PM
बुधवार दोपहर को सिविल अस्पताल की झाडिय़ों से पुलिस को एक भ्रूण बरामद हुआ है। फिलहाल सिविल चौकी की पुलिस की तरफ से भ्रूण मोर्चरी में रखवा जांच शुरू कर दी गई है।
लुधियाना (ऋषि): बुधवार दोपहर को सिविल अस्पताल की झाडिय़ों से पुलिस को एक भ्रूण बरामद हुआ है। फिलहाल सिविल चौकी की पुलिस की तरफ से भ्रूण मोर्चरी में रखवा जांच शुरू कर दी गई है।
अस्पताल का सफाई कर्मचारी रवि तिवारी ब्लड बैंक के पास कूड़ा फैंकने गया था, तभी उसे झाडिय़ों से एक भू्रण मिला। उसने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।