Edited By swetha,Updated: 26 Apr, 2018 10:03 AM
पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने अशोक नगर की अनिता शर्मा की शिकायत पर उसके पति दीपक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लुधियाना (महेश): पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने अशोक नगर की अनिता शर्मा की शिकायत पर उसके पति दीपक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अनिता ने बताया कि उसका विवाह करीब 3 साल पहले दीपक के साथ हुआ था। इस दौरान उसे पता चला कि उसके पति के एक अन्य लड़की के साथ संबंध हैं। इस लड़की को उसका पति कई बार उसकी मौजूदगी में घर भी लेकर आया और जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उससे मारपीट की। जिस पर उसने अपने भाई को मानसा से बुलाया, जिसने उसे अस्पताल भर्ती करवाया।