Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Nov, 2019 03:46 PM
लुधियाना के पी.ए.यू. कैंपस के विद्यार्थी पर जानलेवा हमला हुआ है।
लुधियाना(सलूजा): लुधियाना के पी.ए.यू. कैंपस के विद्यार्थी पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक पी.ए.यू. में चल रहे यूथ फेस्टिवल से वापिस अपने साथियों सहित होस्टल आ रहे बी.एस.सी. के 6वें सेमेस्टर के विद्यार्थी जसबीर सिंह पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने बेसबॉल से हमला कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते ये हमला हुआ है। इस हमले के आरोप में पुलिस ने राजविंद्र सिंह उर्फ कल्याण और वरुण कुमार के इलावा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है।