Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 May, 2018 09:32 AM
ताजपुर रोड पर गुरु नानक नगर में एक घर से दुर्गन्ध आने पर आसपास के घरों में रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नं. 7 की पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर वृद्धा का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल...
लुधियाना(ऋषि): ताजपुर रोड पर गुरु नानक नगर में एक घर से दुर्गन्ध आने पर आसपास के घरों में रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नं. 7 की पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर वृद्धा का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान प्रकाश कौर (85) के रूप में हुई है। अब तक की जांच में सामने आया है कि वह लगभग 10 वर्षों से अकेली ही घर में रह रही थी। कुछ दिनों से मोहल्ले के लोगों ने उसे देखा नहीं और वह बीमार भी काफी ज्यादा थी। रविवार को जब घर से काफी दुर्गन्ध आने लगी तो पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना होने के कारण फूल गया था।