Edited By Vatika,Updated: 24 Dec, 2018 10:15 AM
अपने एक रिश्तेदार की जन्मदिन की पार्टी से लौटने के बाद 22 वर्षीय एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। गगनदीप का शव आज उसके घर में लटकता हुआ मिला। मामला मनजीत नगर इलाके का है। थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लुधियाना(महेश): अपने एक रिश्तेदार की जन्मदिन की पार्टी से लौटने के बाद 22 वर्षीय एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। गगनदीप का शव आज उसके घर में लटकता हुआ मिला। मामला मनजीत नगर इलाके का है। थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बस अड्डा चौकी प्रभारी चांद अहीर ने बताया कि गगनदीप शनिवार रात को करीब 11 बजे अपने परिवार सहित जन्म दिन की पार्टी से घर लौटा था। आते ही वह ऊपर अपने कमरे में चला गया। करीब आधे घंटे बाद जब परिवार वाले उसे देखने के लिए कमरे में गए तो उसका शव लटक रहा था।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अहीर ने बताया कि शुरूआती जांच में आया कि गगनदीप ए.सी. रिपेयर का काम करता था और कुछ दिनों से मानसिक परेशानी के दौर से गुजर रहा था। उसका एक छोटा भाई भी है। उसके पिता के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाकर छानबीन शुरू कर दी गई है।