Edited By Vatika,Updated: 20 Nov, 2019 02:47 PM
शादी के 7 वर्ष गुजर जाने पर भी बच्चा न होने के कारण मानसिक तौर पर परेशान विवाहिता ने मंगलवार को अपने मायके घर में चुन्नी से पंखे के सहारे फंदा लगा आत्महत्या कर ली।
लुधियाना(ऋषि) : शादी के 7 वर्ष गुजर जाने पर भी बच्चा न होने के कारण मानसिक तौर पर परेशान विवाहिता ने मंगलवार को अपने मायके घर में चुन्नी से पंखे के सहारे फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पता चलते ही घटनास्थल पर पहुंची थाना दुगरी की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और जांच में जुट गई।
ए.एस.आई. प्रीतपाल सिंह के अनुसार मृतका की पहचान संदीप बाला (35) के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में हिम्मत सिंह नगर की रहने वाली मां आशा रानी ने बताया कि उन्होंने बेटी की वर्ष 2012 में जालंधर के रहने वाले दीपक कुमार से शादी की थी जो प्राइवेट नौकरी करता था। सोमवार को बेटी अपने मायके घर पारिवारिक मैंबरों को मिलने आई थी। मंगलवार सुबह वे अपने काम पर चली गए। दोपहर 3 बजे वापस आकर देखा तो बेटी का शव पंखे से झूल रहा था।