कॉलोनाइजरों का पंजाब सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, दी सख्त चेतावनी

Edited By Urmila,Updated: 25 Jul, 2022 03:47 PM

colonizers attack punjab government give strict warning

पंजाब सरकार द्वारा अवैध कॉलोनियों में प्लाटों के रजिस्ट्रेशन के लिए एन.ओ.सी. जरूरी बनाने के खिलाफ राज्य भर के कॉलोनाइजरों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर, लुधियाना के बाहर धरना दिया।

लुधियाना (नरिंदर): पंजाब सरकार द्वारा अवैध कॉलोनियों में प्लाटों के रजिस्ट्रेशन के लिए एन.ओ.सी. जरूरी बनाने के खिलाफ राज्य भर के कॉलोनाइजरों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर, लुधियाना के बाहर धरना दिया। इन कॉलोनाइजरों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा जायदाद की रजिस्ट्रेशन करने के लिए एन.ओ.सी. लाजिमी करने के फैसले से उनके कारोबार और कई संबंधित गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
 
इससे लाखों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है। कॉलोनाइजरों ने कहा कि वे आम लोगों को सस्ते भाव पर प्लॉट उपलब्ध करवाते हैं और रजिस्ट्रेशन के दौरान सरकार को टैक्स भी अदा करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि एन.ओ.सी. के इस फैसले को खारिज किया जाए। 

कॉलोनाइजरों का कहना है कि पंजाब सरकार गरीबों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को या तो पंजाब की जनता के खिलाफ इस तरह के फैसले लेना बंद कर देना चाहिए। इस संबंधी लैंड डीलर और कॉलोनाइजर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह मुंडिया ने कहा कि यह विरोध पूरे पंजाब में हो रहा है। उन्होंने कहा कि संघर्ष को लेकर अगली योजना आज शाम तैयार की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!