Edited By swetha,Updated: 16 Dec, 2018 08:43 AM
सुबह से लेकर शाम ढलने तक शीत लहर का दबदबा बने रहने से स्थानीय नगर निवासी ठंड से ठिठुर रहे हैं।
लुधियाना(सलूजा): सुबह से लेकर शाम ढलने तक शीत लहर का दबदबा बने रहने से स्थानीय नगर निवासी ठंड से ठिठुर रहे हैं।
लोग बाजारों में आग सेंकते नजर आए। पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवॢसटी के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान का पारा 6.6 डिग्री सैल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 97 व शाम को 44 फीसदी रही। आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज ठंडा व खुश्क बने रहने के साथ ही सुबह के समय धुंध पडऩे की संभावना है।