Edited By swetha,Updated: 20 Nov, 2018 08:45 AM
नगर में हुई सनसनीखेज घटना में हौजरी व्यवसायी ने सल्फास निगल कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे का कारण आर्थिक मंदी को बताया जा रहा है। मृतक की पहचान मल्ली फार्म हाऊस के निकट गौरी अपार्टमैंट के 55 वर्षीय नरिंद्र हांडा के रूप में हुई है। हैबोवाल...
लुधियाना(महेश): नगर में हुई सनसनीखेज घटना में हौजरी व्यवसायी ने सल्फास निगल कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे का कारण आर्थिक मंदी को बताया जा रहा है। मृतक की पहचान मल्ली फार्म हाऊस के निकट गौरी अपार्टमैंट के 55 वर्षीय नरिंद्र हांडा के रूप में हुई है। हैबोवाल पुलिस ने उसके बेटे दिनेश हांडा की तहरीर पर धारा-174 के तहत कार्रवाई की है।
जांच अधिकारी ए.एस.आई. भजन सिंह ने बताया कि नरिंद्र की हरगोबिंद नगर इलाके में हांडा निटवेयर के नाम से हौजरी है। वह अपनी पत्नी सुमंगला हांडा व बेटे दिनेश हांडा के साथ गौरी अपार्टमैंट के फ्लैट में रहता था। रविवार सुबह करीब 8 बजे नरिंद्र फैक्टरी चला गया। वहां पहुंचकर उसने सल्फास निगल ली। करीब 11 बजे एक वर्कर ने उसे बाथरूम के पास गिरा हुआ देखा। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।