Edited By Vatika,Updated: 17 Apr, 2018 12:00 PM
लड़की को जन्म देने पर पति ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर 27 वर्षीय पत्नी की जमकर धुनाई की। इस मामले में थाना डिवीजन नं. 7 की पुलिस ने गुरु अर्जुन देव नगर की रहने वाली रमनदीप कौर की शिकायत पर उसके पति पवनजीत सिंह और देवर जगजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज...
लुधियाना(ऋषि): लड़की को जन्म देने पर पति ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर 27 वर्षीय पत्नी की जमकर धुनाई की। इस मामले में थाना डिवीजन नं. 7 की पुलिस ने गुरु अर्जुन देव नगर की रहने वाली रमनदीप कौर की शिकायत पर उसके पति पवनजीत सिंह और देवर जगजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जांच अधिकारी सुखदेव सिंह के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसने लड़की को जन्म दिया है। इस बात से गुस्साए पति ने गत 9 अप्रैल को अपने भाई संग मिलकर उससे मारपीट की। इससे पहले भी कई बार उससे मारपीट की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार 1 वर्ष पहले भी महिला ने मारपीट के आरोप में केस दर्ज करवाया था। लेकिन बाद में उनका समझौता हो गया था।