पुरानी रंजिश के चलते नौजवान पर किया लोहे की रॉड से हमला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jun, 2018 03:29 PM

attack on man

खन्ना के निकटवर्ती गांव जटाणा में पुरानी रंजिश के चलते एक नौजवान पर उन्हीं के गांव के लोगों ने लोहे की राडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे घायलावस्था में देर रात सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया गया।

खन्ना (सुनील): खन्ना के निकटवर्ती गांव जटाणा में पुरानी रंजिश के चलते एक नौजवान पर उन्हीं के गांव के लोगों ने लोहे की राडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे घायलावस्था में देर रात सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचाराधीन हरजीत सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी जटाणा ने बताया कि गत रात्रि करीब साढ़े 9 बजे उसे उन्हीं के गांव के 2 लोगों ने फोन करके बाहर बुलाया। 

वहीं पूर्व निर्धारित प्रोग्राम के अनुसार & लोग आगे खड़े थे, वे लोग भी लोहे की राड से लैस थे। इन लोगों ने बिना कोई बातचीत किए उस पर हमला कर दिया और शोर मचाने पर ये लोग फिर देख लेने की धमकियां देते फरार हो गए। वजह रंजिश बताते हुए हरजीत ने बताया कि कुछ समय पहले जब वह किसी काम के लिए एक माह के लिए बाहर गया था तो इस दौरान वह अपने कबूतर इन लोगों के पास छोड़ गया था। एक महीने बाद उसने कबूतर मांगे तो ये लोग आनाकानी करने लगे लेकिन उसने तभी उनसे कबूतर ले लिए थे। इसी रंजिश में उसे पीटा गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!