Edited By Vatika,Updated: 22 May, 2018 10:29 AM
भारत नगर चौक में देर रात 1 बजे बस व ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर सहित कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पता चलते ही घटनास्थल पर पहुंची थाना डिवीजन नं. 5 की पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल, ई.एस.आई. व डी.एम.सी....
लुधियाना(ऋषि): भारत नगर चौक में देर रात 1 बजे बस व ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर सहित कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पता चलते ही घटनास्थल पर पहुंची थाना डिवीजन नं. 5 की पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल, ई.एस.आई. व डी.एम.सी. में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार जालंधर से दिल्ली जा रही बस रात 1 बजे फव्वारा चौक से भारत नगर चौक होते हुए बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। तभी आरती चौक से बस स्टैंड की तरफ जा रहे ट्रक से बस की भारत नगर चौक में टक्कर हो गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर जतिंदर कुमार के अनुसार घायल हुए ट्रक ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक की जांच में सामने आया कि हादसे को लेकर गलती बस ड्राइवर की है। प्राथमिक चिकित्सा के बाद कुछ लोग अन्य बसों के जरिए दिल्ली रवाना हुए।