Edited By Vatika,Updated: 22 Feb, 2019 10:34 AM
स्थानीय व्यापारी गौरव गोयल को गोली मारने और फिर कातिलाना हमला करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अहमदगढ़ (पुरी, सेठी): स्थानीय व्यापारी गौरव गोयल को गोली मारने और फिर कातिलाना हमला करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गत 3 दिन पहले शहर की घनी आबादी के मोहल्ला गीता भवन में रहते गौरव गोयल पुत्र अशोक गोयल को जान से मारने की नियत से उसके घर में रात को कुछ अनजान नौजवानों ने गोलियां मारकर जख्मी कर दिया था, जिसके बाद शहर के अंदर बड़ा दहशत वाला माहौल बन गया। वहीं डी.एस.पी. पलविंदर सिंह चीमा और जांच अफ सर दर्शन सिंह ने बताया कि सी.सी.टी.वी. कैमरों की पड़ताल के बाद उक्त नौजवान ही इस घटना में शामिल पाए गए, जिनके विरूद्ध केस दर्ज किया है।
गिरफ्तार किए युवकों की पहचान अवतार सिंह और कुलविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी कुलाहड़ और अरूण राम पुत्र चोटी राम निवासी बिहार के रूप में हुई है। डी.एस.पी. चीमा ने बताया कि गौरव गोयल ने अवतार सिंह विरूद्ध पैसे लेने संबंधी अदालत में चैक लगा के मुकदमा किया हुआ था, जिसकी रंजिश के तहत ही इस घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया है कि इस घटना में दोषियों ने बिहार से बिना लाईसैंस 32 बोर देसी पिस्टल का उपयोग किया था, जो पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की घाड़ी भी बरामद कर ली है।