Edited By Vatika,Updated: 23 Apr, 2018 08:54 AM
गत सुबह लगभग 7 बजे करीबी गांव कटाणा तह. फिल्लौर में एक विवादित जमीन से फसल की कटाई को लेकर हुई लड़ाई में 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर दाखिल करवाया गया था। इस संबंध में कार्रवाई करते हुए गोराया पुलिस ने...
अपरा (दीपा): गत सुबह लगभग 7 बजे करीबी गांव कटाणा तह. फिल्लौर में एक विवादित जमीन से फसल की कटाई को लेकर हुई लड़ाई में 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर दाखिल करवाया गया था। इस संबंध में कार्रवाई करते हुए गोराया पुलिस ने एक पक्ष के 8 कथित आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करके & आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सब इंस्पैक्टर परमिंद्र सिंह एस.एच.ओ. गोराया ने बताया कि सिविल अस्पताल जालंधर में उपचाराधीन दलजीत सिंह वासी मोहल्ला अजीत नगर कपूरथला हाल वासी कटाणा के बयानों पर अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह, परमजीत कौर, परमजीत सिंह, भगवंत सिंह सभी वासी गांव कटाणा, अमनदीप सिंह वासी गांव मंगूवाल थाना सदर बंगा व 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना गोराया में मुकद्दमा दर्ज करके 3 आरोपियों परमजीत सिंह, परमजीत कौर व अमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
सब इंस्पैक्टर परमिंद्र सिंह एस.एच.ओ. गोराया ने आगे बताया कि दूसरे पक्ष के घायल व्यक्ति भगवंत सिंह के बयान लेकर भी कथित आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है।