प्रवासियों व राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 12 Oct, 2018 01:02 PM

3 arrest

नशे की पूर्ति के लिए लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात गैंग के & सदस्यों को जानलेवा हथियार सहित सलेम टाबरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गैंग के पकड़े जाने से लूटपाट की एक दर्जन के करीब वारदातें हल हुई हैं।

लुधियाना (महेश): नशे की पूर्ति के लिए लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात गैंग के & सदस्यों को जानलेवा हथियार सहित सलेम टाबरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गैंग के पकड़े जाने से लूटपाट की एक दर्जन के करीब वारदातें हल हुई हैं। 

पुलिस ने इनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, लूटे गए 3 मोबाइल फोन व तेजधार दातर बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान खजूर चौक अशोक नगर का 26 वर्षीय आजाद सिंह यादा, सरूप नगर का 22 वर्षीय गौतम कुमार उर्फ नन्नू व करोल बाग का प्रिंस है। इनके खिलाफ लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।एडीशनल डी.सी.पी. गुरप्रीत सिंह सिकंद व ए.सी.पी. लखबीर सिंह टिवाणा ने वीरवार को बुलाई प्रैसवार्ता में इंस्पैक्टर विजय शर्मा, ए.एस.आई. जिंदर लाल, ए.एस.आई. ’वाला प्रसाद की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इस गैंग ने पिछले लंबे समय से पुलिस की नाक में दम कर रखा था। यह गैंग तेजधार हथियारों के बल पर प्रवासी मजदूरों व राहगीरों को अपना निशाना बना रहा था। इसके चलते पुलिस इनके पीछे लग गई और इन्हें पकडऩे के लिए खुफिया तंत्र तेज कर दिया। 2 दिन पहले मिली एक टिप के आधार पर इन्हें कादियां के पास से काबू कर लिया गया। तब ये तीनों फर्जी नंबर प्लेट लगे मोटरसाइकिल पर तेजधार हथियार से लैस होकर लूटपाट करने की फिराक में थे। 

पुलिस के समक्ष जुर्म कबूला 
विजय ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए खुलासा किया कि 4 मार्च, 21 अप्रैल व 16 अप्रैल 2018 को सलेम टाबरी में हेमंत कुमार, युवती कविता व संदीप कुमार के साथ हुई लूटपाट में वे लोग संलिप्त थे। इन वारदातों को उन्होंने ही अंजाम दिया था। जिनके मामले दर्ज हैं, जबकि इसके अलावा 1, 2 और 7 अक्तूबर को उन्होंने प्रवासियों से तेजधार हथियार कर लूटपाट की। विजय ने बताया कि इन वारदातों के अतिरिक्त आधा दर्जन के करीब और वारदातों में इस गैंग ने अपनी संलिप्तता कबूल की है। जिनकी जांच की जा रही है। 

यादा और नन्नू का आपराधिक रिकार्ड
यादा और नन्नू का आपराधिक रिकार्ड है। यादा के खिलाफ सलेम टाबरी थाने में छीना-झपटी, लूटपाट व चोरी के 3 जबकि नन्नू के खिलाफ चोरी, मारपीट व छेड़छाड़ के 2 मामले दर्ज हैं। यादा पुलिस को एक केस में वांटेड भी था। उसे अदालत ने भगौड़ा घोषित कर रखा था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!